Last modified on 5 अक्टूबर 2015, at 20:54

भोली-सी गौरैया / रामानुज त्रिपाठी

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:54, 5 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामानुज त्रिपाठी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बड़ी सलोनी एक चिरैया
भोली-भोली-सी गौरैया।
कभी किचन में
कभी मुँडेरे,
बैठ-बैठ कर
रोज सबेरे-
चीं-चीं-चीं-चीं बोल-बोल कर
मुझे जगाती, जागो भैया।
धीरे - से -
आँगन में आती,
दाने चुन-चुन
कर उड़ जाती-
नाच-थिरक खिड़की के ऊपर
करने लगती-‘ताता थैया!’
नींबू की
डाली-डाली पर,
गेहूँ की सुंदर
बाली पर-
गाती मीठे-मीठे स्वर में
फुदक-फुदककर छंद सवैया!

-साभार: नंदन, जुलाई, 1996, 37