Last modified on 5 अक्टूबर 2015, at 23:28

कैसा जन्म दिवस / रामदुलारा सिंह 'पराया'

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:28, 5 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामदुलारा सिंह 'पराया' |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जन्म दिवस पर पापा मेरे
लाए खूब मिठाई,
मम्मी-पापा, मैंने खाई
जम कर खूब मिठाई!
पर दादी की थाली से जब-
गायब मिली मिठाई,
तब बरबस ही मेरी आँखें
छल-छल कर भर आई!
झट बोला पापा से जाकर
जन्म दिवस यह कैसा,
दादी माँ को नहीं दिया क्यों-
खाना सबके जैसा?