भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कौड़ी एक उधार की / उमाकांत मालवीय
Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:07, 7 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उमाकांत मालवीय |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
सात समंदर पार की,
कौड़ी एक उधार की।
ले आया नटखट बंदर,
छोड़ दिया भालू के घर।
धन्ना सेठ बना भालू,
अकडूँ खाँ औ’ झगड़ालू।
जिसे नसीब न ठेला था
उसको ज़िद है कार की।
सात समंदर पार की,
कौड़ी एक उधार की।