Last modified on 7 अक्टूबर 2015, at 20:02

मेरे मन की बात / मोहम्मद फहीम

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:02, 7 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहम्मद फहीम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आखिर क्यों न सुनता कोई,
मेरे मन की बात!

बड़ी-बड़ी बातें न जानँू,
नन्हा-सा है मन।
मेरे जैसा नन्हा, मेरे-
सपनों का आँगन।
नहीं सजाने देता कोई,
सपनों की बारात!

पढ़ने बैठँू तो दादा जी,
कहते ला दे पान।
दीदी कहती, जा रे मुन्ना,
ला दे ये सामान।
नन्हा हँू, कुछ कह न पाता,
खाता सबसे मात!

डाँट पिलातीं मम्मी, भैया-
रौब जमाते हैं,
पापा कहते पढ़ो, खेल पर-
रोक लगाते हैं।
हुक्म चलाते सभी मुझी पर,
दिन हो चाहे रात!