भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमने दुनिया में आके क्या देखा / ज़फ़र

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:49, 6 फ़रवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बहादुर शाह ज़फ़र |संग्रह= }} हमने दुनिया में आके क्या द...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हमने दुनिया में आके क्या देखा
देखा जो कुछ सो ख़्वाब-सा देखा

है तो इन्सान ख़ाक का पुतला
लेक पानी का बुल-बुला देखा


ख़ूब देखा जहाँ के ख़ूबाँ को
एक तुझ सा न दूसरा देखा

एक दम पर हवा न बाँध हबाब
दम को दम भर में याँ हवा देखा


न हुये तेरी ख़ाक-ए-पा हम ने
ख़ाक में आप को मिला देखा

अब न दीजे "ज़फ़र" किसी को दिल
कि जिसे देखा बेवफ़ा देखा