Last modified on 29 अक्टूबर 2015, at 03:15

किसके हाथ उठाते हैं कौर / पारुल पुखराज

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:15, 29 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पारुल पुखराज |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

न अन्न कम पड़ता है
न जल

किस के हाथ उठाते हैं कौर

कौन जीमता है
थाल से
अदृश्य
रसोई में

उमगती कंठ में
हिचकी
काँपता जलपात्र

ईश्वर
ये तुम हो

जूठा जिसे रास आता
मेरा !