Last modified on 29 अक्टूबर 2015, at 03:18

अजीव का पहरा / पारुल पुखराज

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:18, 29 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पारुल पुखराज |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एक चित्त के उजाले पर
गिर रहा
उजाला दूजे चित्त का

एक लोक पर
छाया
दूजे लोक की

नींद पर जीव की, अजीव का पहरा

उच्चारता अजानी दिशा में
नाम मेरा
मेरे पूर्वजों का

न जाने
कौन

चेतना
बंधी गाय
रंभा रही