भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
धुँए में कंधा / अनिरुद्ध उमट
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:18, 15 नवम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिरुद्ध उमट |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
सपने में वह फोन पर
बता रहा होगा
अपना अधूरा रह गया सपना
उसकी आवाज
दरांती से मेरे सपनों को
काट रही होगी
जब मैं कहूँगा
कल आधी रात बाद
अपने रो पड़ने की बात
तब वह किसी विक्रम-सा
मुझे किसी वैताल-सा कंधे पर लादे
धुँए में विलीन होता
दिखायी देगा।