भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिठास / रेखा चमोली

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:33, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा चमोली |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बहुत कुछ बताया उसने
कल गाँव में हुए
थौलू के बारे में
कैसे देवता औतारे
रासौ करने में कौन थी सबसे आगे
किसके घर आए कितने मेहमान
चूड़ी-बिन्दी, खिलौने-चर्खी, खाना खिलाना
पर जो चमक
दस रूपये के दो आमों
के बारे में बताते हुए
उसकी आंखों में थी
उसकी मिठास के आगे
सब फीका पड़ गया।

(थौलू-स्थानीय मेला, रासौ-पहाड़ी सामूहिक नृत्य)