Last modified on 13 दिसम्बर 2015, at 15:22

दरगाह पर भीड़ / कुमार रवींद्र

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:22, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रात-रात भर
कत्ल हुए हैं शहर-पनाहों पर
हत्यारों की भीड़ लगी है
                    फिर दरगाहों पर
 
बन्दनवारें महलसरा में
घर-घर कुचले फूल
आँख झुकाए सूरज बैठे
हुई भोर से भूल
 
लौटे टूटी चौखट लेकर
                     घर चौराहों पर
 
लंबा-चौड़ा एक कारवाँ
नकली चेहरों का
लाशघरों से खबर आई है
मौसम पहरों का
 
गुदे गुलामी के गुदने हैं
                    सबकी बाँहों पर