Last modified on 13 दिसम्बर 2015, at 15:29

दिन हैं बचकाने / कुमार रवींद्र

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:29, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भोले हैं चिड़ियों के बच्चे
पत्थर की बस्ती में खोज रहे दाने
                            दिन हैं बचकाने
 
 
आंगन में बेहिसाब
जड़े हुए हीरे
गुंबज में सूरज की
लटकीं तस्वीरें
 
छूती रितु फूलों को पहने दस्ताने
                            दिन हैं बचकाने
 
पीढ़ी-दर-पीढ़ी थे
सड़कों पर भटके
ऊँचे फानूसों से
घर उलटे लटके
 
देख रहे आग लगी बिलकुल सिरहाने
                            दिन हैं बचकाने
 
लोग चले जंगल में
आँधियाँ उठाये
लौटे हैं महलों से
खून में नहाये
 
बंदूकें लगा रहीं पीठ पर निशाने
                           दिन हैं बचकाने