Last modified on 13 दिसम्बर 2015, at 15:36

कभी सागर-पार नावें / कुमार रवींद्र

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:36, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कभी सागर-पार नावें
         कभी सागर-तीर
 
टापुओं पर
नींद-डूबी हैं हवाएँ
ऊँघती चट्टान
चीटियों के बिल घरों में
खोजते पहचान
 
लोग रहते पाँव में
         बाँधे हुए जंजीर
 
दिन खजूरों के सिरों पर
ढूँढ़ते हैं ओट
पाँव में फिर सीढ़ियों पर
लग गयी है चोट
 
घाव चाहे ये नये हैं
           है पुरानी पीर
 
आग की पगडंडियाँ हैं
धुएँ के मस्तूल
आदतें हैं जंगलों की
जल रहे हैं फूल
 
हो गयीं बदरंग नावें
         क्या करें आखीर