भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नदिया धूप बिलानी / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:11, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जंगल सूखे- बँटे सरोवर
        बित्ता भर बस पानी
थके नीम पर पीले पत्ते
         गिने चिरैया कानी
 
ओसारे में रेत उड़ाये
दुपहर सूनी-सूनी
तचे बरगदों की छाँही में
तडपे काँवर दूनी
 
कौन भरे
छूछी गागर को
      नदिया धूप बिलानी
 
घर-घर
सूरज की पहुनाई
रस्ते लपटें ओढ़े
जली घास की
आहें सुनकर
झुलसे बरगद पोढ़े
 
सावन आये-
भादों आये
        वादे वही ज़बानी