Last modified on 13 दिसम्बर 2015, at 17:14

मछुआरों के गाँव में / कुमार रवींद्र

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:14, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सहमे-सहमे
      उड़े कबूतर
          बैठे छत की छाँव में
 
जंगल-जंगल जोड़े तिनके
आँगन में बिखरे
थके नीड़ के साये में
दिन बैठे रहे डरे
 
पंख समेटे
         सूरज लौटे
            अँधियारों के ठाँव में
 
गौरैया ने आहट सुनकर
मूँदी घर की आँख
नीम हवा में धूप समेटे
हुए अँधेरे पाख
 
लाज घरेलू
         राज़ शहर के
            मछुआरों के गाँव में