भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धूप-छाँव है खुली गदोरी में / कुमार रवींद्र

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:23, 13 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=च...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पीली सरसों
धूप-छाँव है खुली गदोरी में
 
अँजुरी-भर आकाश
हवाएँ नीली खुशबू की
मेंहदी करे हिसाब
न जाने कनखी कब चूकी
 
हल्दी-उबटन धरा
साँस की बंद कटोरी में
 
भोली गौरइया के घर में
चौकी सपनों की
भरे-भरे आँगन में
फिरतीं यादें अपनों की
 
रखती आँख सँभाल
रूप को देह-तिजोरी में
 
ड्योढ़ी पर धर चौक
हथेली हुई गुलाबी दिन
घुंघरू बजे रात चौखट पर
बातें हैं कमसिन
 
पकड़े गये उजास
चाँद की नाज़ुक चोरी में