भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मिट्टी के बर्तन / राग तेलंग

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:51, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>सब प्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सब प्लास्टिक का हो चुका
और तू अब तक
मिट्टी के बर्तन बना रहा है
मैं तो सिर्फ सोच सकता हूं कि
तू मिट्टी के बर्तन
क्यों बना रहा है
तेरे पास तो जवाब है
तभी तो तू
मिट्टी के बर्तन बना रहा है
मुझे तेरा यह जवाब
क्यों समझ नहीं आ रहा है.