Last modified on 19 दिसम्बर 2015, at 18:51

शहर के मगरमच्छ / राग तेलंग

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:51, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>मगरमच...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मगरमच्छों ने
पहले नदी में जहर घोला

मगरमच्छों ने फिर
मछलियों के
बीमार हो जाने तक इंतजार किया

एक दिन आया
भूख से बेहाल
प्राकृतिक और मासूम मगरमच्छ
मारे गए आकर
नदी किनारे

रात
शहर के मगरमच्छों ने
नदी के
मगरमच्छ के मांस का
नया स्वाद चखा ।