Last modified on 19 दिसम्बर 2015, at 19:04

कुछ नहीं भी / राग तेलंग

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:04, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>जो दि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जो दिखा
वो देखा
जैसा जो दिखा, वैसा देखा

जो नहीं दिखता था
वह था
वह भी क्या देखा ?
जैसा जो ’’नहीं दिखता था’’, वैसा देखा ?

जो दिखता है, वो दिखता है
जो ’’नहीं दिखता है’’, अब क्या दिखता है ?

नहीं देखने पर
कुछ नहीं दिखता
यह ’कुछ नहीं’
देखने पर दिखता है
हॉं !! दिखता है।