Last modified on 19 दिसम्बर 2015, at 19:04

समय एक मौसम है / राग तेलंग

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:04, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>समय त...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

समय तय करता है
क्रिया,कर्ता,कर्म,उद्देश्य

समय में निहित है
सबका समय
सबकी स्मृति
सबके स्पंदन

समय रेत है
फिसल जाने को बेताब
समय पानी है
उड़ जाने को आतुर

समय
जीवन में
एक मौसम की तरह है

यह कुछ देर का है
पहले फिसलेगा
फिर उड़ जाएगा ।