Last modified on 19 दिसम्बर 2015, at 19:04

गर्भ में दिनचर्या / राग तेलंग

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:04, 19 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राग तेलंग |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem>मां स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मां सांस ले रही है
कि बच्चा भी सांस ले रहा है
मां सुन रही है
कि बच्चा भी सुन रहा है
मां सोच रही है
कि बच्चा भी सोच रहा है
मां चल रही है
कि बच्चा भी चल रहा है
मां रो रही है
कि बच्चा भी रो रहा है
मां सो रही है
कि बच्चा भी सो रहा है

कि
एक दिन
पहली आवाज
सुनाई देती है

मां !