Last modified on 25 दिसम्बर 2015, at 09:48

ज़रा मुस्काकर देख / कमलेश द्विवेदी

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:48, 25 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलेश द्विवेदी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पास हमारे आकर देख.
और ज़रा मुस्काकर देख.

घर-आँगन सब महकेगा,
हरसिंगार लगाकर देख.

नीलगगन तू चूमेगा,
अपने पर फैलाकर देख.

ग़म बेदम हो जायेंगे,
उनसे आँख मिलाकर देख.

वो भी हाथ मिलायेगा,
अपना हाथ बढ़ाकर देख.

झूठे कब सच बोलेंगे,
क़समें लाख खिलाकर देख.

तू भी न खाली लौटेगा,
उसके दर पर जाकर देख.

तू ही तू है गीतों में,
गीत हमारे गाकर देख.