भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
निशानियाँ / पंकज सिंह
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:11, 27 दिसम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज सिंह |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> पतझड...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
पतझड़ के पत्तों से उठेगा सलेटी काला धुआँ
धीमे-धीमे फिर सुलगेगी आग
दिखेंगी अन्धेरे को चीरती रक्ताभ सुनहरी लपटें
दिखीं नहीं जो अरसे से, हमारे होने की निशानियाँ ।