Last modified on 22 फ़रवरी 2008, at 10:20

गट-गट सूखे एक / गगन गिल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:20, 22 फ़रवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गगन गिल |संग्रह=थपक थपक दिल थपक थपक / गगन गिल }} गट-गट सूख...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गट-गट सूखे एक प्यास


कुछ भूखे

कुछ रूखे

कोई पैने

कोई चपटे


काँटे उगे वहाँ

कई हज़ार


गट-गट पले एक प्यास


कभी माथा
कभी चमड़ी
कभी हड्डी
कभी पसली


फाड़ लिखे उसने
लेख गजब
सिर में गुप-चुप चिने एक बात


कभी दिखे

कभी छिपे

कभी भटके

भटकाए


घुटनों में अपने ही सिर से थक जाए


गट-गट उड़े एक प्यास