कंठ में कंकर
कंठ में ठीकर
ठीकरे जा छिपी प्यास
जल हो कहाँ?
- पैर में रस्ता
- रस्ते में चक्कर
- चक्कर में भटकन
- कहाँ हो छाया?
आँख में पानी
पानी में चमकन
सूरज ही सब ओर
मेरा सपना कहाँ?
- दिल में दरिया
- दिल पर पत्थर
- डुबोये बचाए जो
- वो तिनका कहाँ?
प्यासमेंकंकर प्यासमेंठीकर चटकीअपनीगगरी जलहोकहाँ