Last modified on 23 मई 2016, at 01:47

चुनाव / उमा शंकर सिंह परमार

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:47, 23 मई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उमा शंकर सिंह परमार |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आदमी
लाश मे तब्दील

जल उठे
सियासती चूल्हे
पक रही हैं रोटियाँ फरेब की

भूख से बिलबिलाने का
वक़्त आ गया ....

सखि ! चुनाव आ गया