Last modified on 10 जून 2016, at 12:35

कितना सकून देता है / आरसी चौहान

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:35, 10 जून 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आरसी चौहान |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आसमान चिहुँका हुआ है
फूल कलियाँ डरी हुई हैं
गर्भ में पल रहा बच्चा सहमा हुआ है

जहाँ विश्व का मानचित्र
ख़ून की लकिरों से खींचा जा रहा है
और उसके ऊपर
ण्डरा रहे हैं बारूदों के बादल

ऐसे समय में
तुमसे दो पल बतियाना
कितना सकून देता है।