Last modified on 2 जुलाई 2016, at 10:55

ईश्वर की सर्वोत्तम रचना / राजकिशोर राजन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:55, 2 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजकिशोर राजन |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कितनी अजीब बात है!
जब उचारा आपने
कि मनुष्य, ईश्वर की सर्वोत्तम रचना है
तो मुखमण्डल आपका दिपदिपाने लगा
पर जब कहा मैंने
कि ईश्वर, मनुष्य की सर्वोत्तम कल्पना है
तो मुखमण्डल आपका स्याह हो गया

सैकड़ों-हज़ारों साल हुए
आपको अब तक भरोसा नहीं मनुष्य पर
ईश्वर की सर्वोत्तम रचना होने के बाद भी।