Last modified on 27 जुलाई 2016, at 03:47

कविता के कारख़ाने / भावना मिश्र

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:47, 27 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भावना मिश्र |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सीखने पड़ते हैं कई क़ायदे धीरे-धीरे
मसलन
सिर्फ प्रेम की खातिर नहीं होता प्रेम
सिर्फ याद की खातिर नहीं होती याद
प्रतिरोध भी नहीं होता सिर्फ प्रतिरोध की खातिर
मौन का परम उद्देश्य भी है कुछ अलग ही

गाँव, देहात, आँगन, गाय-गोरु
नदी, पहाड़, झरना
और अम्मा – बाबू भी
इन सब का होना है
एक महान सार्थक उद्देश्य के लिए होना

इनके होने से ही तो हैं
वे सारे अवयव
जिन्हें बिम्ब, शिल्प में गढ़कर
चलाए जा रहे हैं
कविता के कारखाने