Last modified on 27 मार्च 2008, at 23:03

पत्थर युग में / रमा द्विवेदी

Ramadwivedi (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 23:03, 27 मार्च 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमा द्विवेदी}} ऐसा लगता है,जैसे हम,<br> पत्थर युग की ओर<br> ध...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ऐसा लगता है,जैसे हम,
पत्थर युग की ओर
धीरे-धीरे सरक रहे हैं।
अच्छा है अगर,
सब पत्थर बन जाएं,
कम से कम
ऊंच-नीच की खाई तो
पट जाएगी,
और भावनाएं इस तरह,
लहूलुहान तो नहीं होंगी।