Last modified on 28 मार्च 2008, at 13:08

दुश्मन न करे दोस्त ने / इंदीवर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:08, 28 मार्च 2008 का अवतरण (New page: हमसे क्या पूछते हो दर्द कहाँ होता है। आपका तीर बता देगा जहाँ होता है।। ह...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हमसे क्या पूछते हो दर्द कहाँ होता है।

आपका तीर बता देगा जहाँ होता है।। हमसे क्या पूछते...


ये लगी ऎसी लगी है कि पता भी न लगा।

आग लगने से भी कुछ देर धुआँ होता है।। हमसे क्या पूछते...


दिल में जो दर्द है तुम उसकी दवा मत पूछो!

दर्द कम होने से ये दर्द जवाँ होता है।। हमसे क्या पूछते...