Last modified on 3 अप्रैल 2008, at 20:29

दर्द बढ़कर फुग़ां न हो जाए / दावत

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:29, 3 अप्रैल 2008 का अवतरण (New page: दर्द बढ़कर फुगाँ न हो जाए। ज़िन्दगी इम्तहाँ न हो जाए।। अब क़फ़स पर हैं ब...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दर्द बढ़कर फुगाँ न हो जाए।

ज़िन्दगी इम्तहाँ न हो जाए।।

अब क़फ़स पर हैं बिजलियाँ बेताब।

ये मेरा आशियाँ न हो जाए।।


आह बनकर जो आई है लब तक।

वो दुआ रायगाँ न हो जाए।।

अपने सजदों को रोक लो तनवीर।

आस्ताँ आसमाँ न हो जाए।।