Last modified on 5 अक्टूबर 2016, at 06:25

भगवान बुद्ध / रमेश कौशिक

Mukesh kaushik (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:25, 5 अक्टूबर 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश कौशिक |अनुवादक= |संग्रह=प्रश...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

भगवान बुद्ध


राजकुमार सिद्धार्थ
तुमने दूर से ही देखा था
एक रोगी
एक वृद्ध
एक शव
और राजभवन छोड़कर
वन में चले गए
भगवान् बुद्ध बन गए |

मैं स्वयं एक रोगी हूँ
वृद्ध हूँ
शव हूँ
फिर भी कुछ नहीं
बन पा रहा हूँ
क्यों ?