भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक किरन भोर की / बुद्धिनाथ मिश्र

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:21, 5 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बुद्धिनाथ मिश्र |संग्रह= }} एक किरन भोर की<br> उतराई ऑंगन...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक किरन भोर की
उतराई ऑंगने।
रखना इसको सँभाल कर,
लाया हूँ माँग इसे
सूरज के गाँव से
अँधियारे का खयाल कर।
अँगीठी ताप-ताप
रात की मनौती की,
दिन पूजे धूप सेंक-सेंक।
लिपटा कर बचपन को
खाँसते बुढ़ापे में,
रख ली है पुरखों की टेक।
जलपाखी आस का
बहुराया ताल में
खुश हैं लहरें उछालकर।
सोना बरसेगा
जब धूप बन खिलेगा मन,
गेंदे की हरी डाल पर।