भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
रश्मि जालों को बिछा... / कालिदास
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:43, 6 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=कालिदास |संग्रह=ऋतुसंहार / कालिदास }} Category:संस्कृत :...)
|
- प्रिये ! आई शरद लो वर!
रश्मि जालों को बिछा
- आल्हाद भरता जो हृदय हर
नयन उत्सव, हिम फुही झर
- इंदु भी है अब कठिनतर
पति-विरह विष-सिक्त शर-क्षत
- नारियों का ताप दुखकर
- प्रिये ! आई शरद लो वर!