Last modified on 29 जनवरी 2017, at 01:31

लोहा बजेगा / शील

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:31, 29 जनवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शील |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> चल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चला धौंकनी,
कुन्द कुदालों को गरमा कर —
पैना कर दूँ।

पानी धर दूँ,
लोहे में भी आत्मा भर दूँ,
जन-जीवन उत्साहित कर दूँ,
श्रम, सार्थक हो सृजन पर्व का,
श्रम, सार्थक हो नए वर्ष का —

लोहा खनकेगा,
ठनकेगा,
बोलेगा-बजेगा।

05 मार्च 1959