Last modified on 7 मई 2008, at 22:20

हृदय मिले तो मिलते / तारा सिंह

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:20, 7 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तारा सिंह }} हृदय मिले तो मिलते रहना अच्छा है<br> वक्त के ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हृदय मिले तो मिलते रहना अच्छा है
वक्त के संग - संग चलते रहना अच्छा है

ग़म का दरिया अगर ज़िन्दगी को समझो
धार के संग - संग बहते रहना अच्छा है

ख़ुदा मदद करता उनकी जो ख़ुद की करते
हिम्मत से ख़ुद बढते रहना अच्छा है

अगर विश्व है, मंदिर-मस्जिद के अधीन
नियमित मंत्रों का जपते रहना अच्छा है

ठीक नहीं नज़रों का फ़ासला 'तारा' से
चाँद अंजुरी में उगते रहना अच्छा है