Last modified on 16 मई 2008, at 11:08

लोगों के लिए गीत / महमूद दरवेश

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:08, 16 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महमूद दरवेश |संग्रह=फ़िलीस्तीनी कविताएँ / महमूद दरवेश...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आओ ! दुख और जंज़ीर के साथियों

हम चलें कुछ भी न हारने के लिए

कुछ भी न खोने के लिए

सिवा अर्थियों के


आकाश के लिए हम गाएंगे

भेजेंगे अपनी आशाएँ

कारखानों और खेतों और खदानों में

हम गाएंगे और छोड़ देंगे

अपने छिपने की जगह

हम सामना करेंगे सूरज का


हमारे दुश्मन गाते हैं--

"वे अरब हैं... क्रूर हैं..."


हाँ, हम अरब हैं

हम निर्माण करना जानते हैं

हम जानते हैं बनाना

कारखाने अस्पताल और मकान

विद्यालय, बम और मिसाईल

हम जानते हैं

कैसे लिखी जाती है सुन्दर कविता

और संगीत...

हम जानते हैं