Last modified on 27 मई 2008, at 11:42

दुर्दिनों में कविता-3 / उदय प्रकाश

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:42, 27 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उदय प्रकाश |संग्रह= रात में हारमोनियम / उदय प्रकाश }} हा...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हाथ जोड़े हुए दूर से मुस्कराते हैं आप

हृदय में उठती है आंधी कहने के लिए

नमस्कार... नमस्कार...


किसी अदृश्य की तरह देखते हुए आपको

आपके बग़ल से गुज़र जाता है

राजधानियों के संवेदनशील कवियों का गिरोह

किसी कविता की कतिपय करुण पंक्ति पर

मगन मन मूंड हिलाता