Last modified on 2 अप्रैल 2017, at 18:21

जावेद उसमानी साहब के नाम / कांतिमोहन 'सोज़'

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:21, 2 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |संग्रह=दोस्तों...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(जावेद उसमानी साहब के नाम)

सोचकर सर झुका दिया यारो।
हमने दुनिया को क्या दिया यारो॥

मैंने साक़ी से जाम माँगा था
उसने बादल झुका दिया यारो।

हमने रोकर उसे हँसाया था
उसने हँसकर रुला दिया यारो।

भूलने पर हुए जो आमादा
हमने क्या-क्या भुला दिया यारो।

वो हमारा सनम है सरबस है
ये भरम भी गँवा दिया यारो।

हाले-दिल बेपनाह मुबहम<ref>बेहद अस्पष्ट</ref> है
कैसे कह दें सुना दिया यारो।

सोज़ शिकवा भी कर नहीं सकता
फूल उसने चुभा दिया यारो॥

2002-2017

शब्दार्थ
<references/>