Last modified on 2 अप्रैल 2017, at 23:53

सुदर्शन सुधाकर की शान में / कांतिमोहन 'सोज़'

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:53, 2 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |संग्रह=दोस्तों...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(यह ग़ज़ल प्यारे दोस्त सुदर्शन सुधाकर की शान में)

अपनी तारीख़ से कोई तो असर लेके चलें।
अपने कांधे किसी मंसूर का सर लेके चलें॥

उस गुलंदाम को वीराने की पहचान नहीं
दिल के नक़्शे पे किसी क़ैस<ref>मजनू</ref> का घर लेके चलें।

सारी तदबीर को इस बार उलटना होगा
अब नशेमन के लिए शाख़े-शजर<ref>पेड़ की डाल</ref> लेके चलें।

आख़िरी बार तेरी मान लें ऐ जोशे-जनूं
जिंसे-दिल यूं तो है नाकारा मगर लेके चलें।

हो न हो गुल कोई खिल जाएगा अपने दम से
सू-ए-सहरा किसी गुलशन की ख़बर लेके चलें।

उसका काशाना सजाना है कोई खेल नहीं
अपने हमराह कोई आइनगर लेके चलें।

ख़्वाब फिर ख़्वाब है सच होने को हो सकता है
कम से कम सोज़ निगाहों में सहर लेके चलें।

02.04.2017

शब्दार्थ
<references/>