भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

साहिल के० दहिया के लिए / कांतिमोहन 'सोज़'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:00, 3 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |संग्रह=दोस्तों...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(यह पुरानी ग़ज़ल साहिल के० दहिया के लिए)

ज़िक्र जब उसका आ गया होगा।
एक सकता सा छा गया होगा।।

आज तू उसका इन्तज़ार न कर
कल वो भूले से आ गया होगा।

रोएँगे हम वो मुस्कुराएँगे
उनकी महफ़िल है और क्या होगा।

मैं न कहता था और ज़ुल्म न कर
हुस्न कुछ और भी सिवा होगा।

ये जो एक बाब है मोहब्बत का
ख़ूने-दिल से लिखा गया होगा।

दर्द करता था मेरी दिलजोई
वो भी थककर चला गया होगा।

सोज़ की बात का भरोसा क्या
कोई क़िस्सा सुना गया होगा।।

31-7-1995