भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किसे देखें कहाँ देखा ना जाये / नासिर काज़मी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:17, 2 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नासिर काज़मी }} Category:गज़ल किसे देखें कहाँ देखा ना जाये<b...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किसे देखें कहाँ देखा ना जाये
वो देखा है जहाँ देखा ना जाये

मेरी बरबादियोँ पर रोने वाले
तुझे महव-ए-फुगाँ देखा ना जाये

सफ़र है और गुरबत का सफ़र है
गम-ए-सद-कारवाँ देखा ना जाये

कहीं आग और कहीं लाशों के अंबार
बस ऐ दौर-ए-ज़मीँ देखा ना जाये

दर-ओ-दीवार वीराँ, शमा मद्धम
शब-ओ-गम का सामान देखा ना जाये

पुरानी सुहब्बतें याद आती है
चरागों का धुआ देखा ना जाये

भरी बरसात खाली जा रही है
सराबर-ए-रवाँ देखा ना जाये

कहीं तुम और कहीं हम, क्या गज़ब है
फिराक-ए-जिस्म-ओ-जाँ देखा ना जाये

वही जो हासिल-ए-हस्ती है नासिर
उसी को मेहेरबान देखा ना जाये