भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इस लोक में / गिरिजा अरोड़ा

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:49, 9 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गिरिजा अरोड़ा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इस लोक में देवकन्याएं नहीं आती
आती हैं तो
कभी हँसती, कभी रूठती,
नकचड़ी सी फरमाईशें
जो इसे
देवलोक हैं बनाती

इस लोक में देवता नहीं दिखते
दिखते हैं तो
गठीले, रौबिले फरमान
कभी पूरे, कभी अधूरे
अरमान
जो यहां
कितने देवालय हैं बनाते

इस लोक में कल्पवृक्ष नहीं उगते
उगते हैं तो
रसदार और फलदार
अनुभव
जो जीवन को
सुधा रस से हैं भरते

चांद सितारे बसते अंबर
सूरज का भी घर नील गगन
छोटे छोटे जूगनू भी लेकिन
धरती को कर देते जगमग