Last modified on 21 मई 2017, at 10:04

जनियो मत ऐसौ लाला / रामचरन गुप्त

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:04, 21 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामचरन गुप्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जननी जनियो तो जनियोऐसी पूत,
ए दानी हो या हो सूरमा।
पूत पातकी पतित पाप पै पाप प्रसारै
कुल की कोमल बेलि काटि पल-भर में डारै
कुल करै कलंकित काला
जनियो मत ऐसौ लाला।

जननी जनियो तो जनियो ऐसी पूत,
ए दानी हो या हो सूरमा ||
सुत हो संयमशील साहसी
अति विद्वान विवेकशील सत सरल सज्ञानी
रामचरन हो दिव्यदर्श दुखहंता ज्ञानी
रहै सत्य के साथ, करै रवि तुल्य उजाला
जनियो तू ऐसौ लाला।