Last modified on 6 जून 2008, at 19:47

देखूँ सबके उर की डाली / सुमित्रानंदन पंत

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:47, 6 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= गुंजन / सुमित्रानंदन पंत }} देखूँ ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

देखूँ सबके उर की डाली
किसने रे क्या-क्या चुने फूल
जग के छवि-उपवन से अकूल !
इसमें कलि, किसलय,कुसुम, शूल !

किस छवि, किस मधु के मधुर भाव ?
किस रँग, रस, रुचि से किसे चाव !
कवि से रे किसका क्या दुराव !

किसने ली पिक की विरह तान ?
किसने मधुकर का मिलन गान ?
या फुल्ल कुसुम, या मुकुल म्लान ?
देखूँ सबके उर की डाली-

सब में कुछ सुख के तरुण फूल
सब में कुछ दुख के करुण शूल-
सुख-दुख न कोई सका भूल ?

(फरवरी,1932)