Last modified on 18 जून 2017, at 15:48

हवा से दिल लगाता है / बनज कुमार ’बनज’

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:48, 18 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बनज कुमार ’बनज’ |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हवा से दिल लगाता है।
वो तिनका दूर जाता है।

नहीं जिसके क़दम रुकते,
वही रस्ता बनाता है।
 
पलक के बाल उलझे हों,
तो दर्पण जी चुराता है।

हमें अब गाँव की हालत,
बताने कौन आता है।

नदी की सच बयानी से,
समन्दर तिलमिलाता है।

अगर मैं भीड़ होता हूँ,
तो सन्नाटा बुलाता है।

बनज के पेड़ से कोई,
परिन्दों को उड़ाता है।