Last modified on 10 जून 2008, at 12:28

उनये उनये भादरे / नामवर सिंह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:28, 10 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= नामवर सिंह }} उनये उनयेभादरे बरखा की जल चादरें फूल दी...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उनये उनयेभादरे

बरखा की जल चादरें

फूल दीप से जले

कि झरती पुरवैया सी याद रे

मन कुयें के कोहरे सा रवि डूबे के बाद रे।

भादरे।


उठे बगूले घास में

चढ़ता रंग बतास में

हरी हो रही धूप

नशे सी चढ़ती झुके अकास में

तिरती हैं परछाइयाँ सीने के भींगे चास में

घास में।