Last modified on 18 जून 2008, at 01:09

निवा के तट पर-1 / सुधीर सक्सेना

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:09, 18 जून 2008 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

इस कदर

ख़ामोश बहती है निवा

कि मीलों मील

बतियाती नहीं किसी से

बहती चली जाती है चुपचाप

स्मृतियों में गहरी डूबी

निवा नदी नहीं

सजिल्द क़िताब है इतिहास की


उनके लिए नहीं निवा

कदापि नहीं, उनके लिए,

जो सरसरी निगाह दौड़ाते हैं

सफ़ों पर


निवा बाट जोहती है उनकी

निवा इंतज़ार करती है उनका

जो डूब जाते हैं समूचे

थाह पाने को

गहरे, अथाह जलराशि में



निवा नदी रूस के सेंट पीटर्सबर्ग या लेनिनग्राद नगर के बीच में से बहती है।