Last modified on 11 अगस्त 2017, at 21:24

आज सूली सेज लागे / अमरेन्द्र

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:24, 11 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमरेन्द्र |अनुवादक= |संग्रह=मन गो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आज उसकी याद आई
आज सूली सेज लागे।

घुल रही जूही की है खुशबू हवा में
क्यों अचानक उठ गए बाजू हवा में
रंग गया तन ही नहीं, मन-प्राण तक हैं
सुधि, शिशिर की धूप-सी अब
चैत का रंगरेज लागे।

चेतना में गुदगुदी-सी हो रही है
प्यास बढ़ कर इक नदी-सी हो रही है
है अलस तन, है अलस मन, पाण अलसे
सुधि, सुरा महुआ की जैसे
उससे भी बढ़ तेज लागे।

चाहता रस, रूप, गन्धों को नचाऊँ
गा उठे तो, मैं भी उसके संग गाऊँ
व्योम में विचरूँ, दिए गलबाँही थिरकूँ
आज जग के नियम-नीति
से बड़ा परहेज लागे।