Last modified on 12 अगस्त 2017, at 15:33

शोध / सिनान अन्तून

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:33, 12 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= सिनान अन्तून |अनुवादक=मनोज पटेल |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

समुन्दर
एक शब्दकोश है नीलिमा का
जिसे बहुत लगन से
पढ़ा करता है सूरज।

तुम्हारी देह भी
शब्दकोश है
मेरी चाहतों का,

जिसके
पहले अक्षर में ही
बीत जानी है ज़िन्दगी।

(बेरूत - अप्रैल 2003)

अँग्रेज़ी से अनुवाद : मनोज पटेल